भारतीय शेयर बाजार बुधवार को रिकॉर्ड हाई पर खुला है। बाजार के मुख्य सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में ही क्रमश: 80,039 और 24,292 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। शेयर बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। NSE पर 1708 शेयर हरे निशान में और 343 शेयर लाल निशान में हैं। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 481 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,923 और निफ्टी 133 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,257 पर था।