मरीन ड्राइव पर जश्न में डूबे फैंस : टीम इंडिया विक्टरी परेड

मरीन ड्राइव पर जश्न में डूबे फैंस : टीम इंडिया विक्टरी परेड

गुरुवार शाम मुंबई पहुंची टीम इंडिया का भव्य स्वागत करने के लिए हजारों उत्साहित प्रशंसक और क्रिकेट प्रेमी चर्चगेट के पास नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेटियम तक 1 किलोमीटर के मरीन ड्राइव मार्ग पर लाइन में खड़े थे। नरीमन पॉइंट से लेकर चर्चगेट तक का पूरा इलाका प्रशंसकों से खचाखच भरा हुआ था और वानखेड़े स्टेडियम दोपहर से ही वहां जुटी भीड़ के नारों और जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देख आप भी उनकी तारीफ करेंगे।क्रिकेट फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ एक झलक पाने के लिए बेताब थे लेकिन इस दौरान वह अपनी जिम्मेदारी नहीं भूले। 3 लाख से ज्यादा फैंस मरीन ड्राइव पहुंचे और एक पूरा मरीन ड्राइव खचाखच भरा हुआ था लेकिन जैसे भी वहां से एंबुलेंस गुजरी, सभी फैंस साइड में खड़े हो गए और एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *