192 साल बाद ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने इन चुनावों में  बड़ी जीत दर्ज की

192 साल बाद ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने इन चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की

ब्रिटेन के इस बार के चुनाव के नतीजों में इतिहास रच दिया गया है। 192 साल बाद ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने इन चुनावों में शानदार और बड़ी जीत दर्ज की है। लेबर पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री उम्मीदवार कीर स्टार्मर की पार्टी ने 650 में से अब तक 404 सीटों पर फतेह कर 326 सीटों के बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आधिकारिक तौर पर कीर स्टॉर्मर की लेबर पार्टी की जीत भी घोषित कर दी गई है। वहीं वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंज़रवेटिव पार्टी को लेबर पार्टी से करारी हार मिली है। कंजरवेटिव पार्टी को अब तक के रुझानों में 650 सीटों में से सिर्फ 113 सीटें ही मिली हैं जो कि कंजरवेटिव पार्टी का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। इसके साथ ही वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *