बिहार में 15 दिन में 12 पुल ढहे

बिहार में 15 दिन में 12 पुल ढहे

बिहार जल संसाधन विभाग  ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों में राज्य भर में 10 पुलों के ढहने के बाद विभाग ने 16 इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। बिहार के विकास सचिव चैतन्य प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। बिहार विकास सचिव चैतन्य प्रसाद  ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। उन्होंने कहा कि पुलों के निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदारों का पता लगाया जाएगा और उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा। राज्य में 10वां पुल ढहने की खबर गुरुवार को सारण जिले से आई। सारण जिले में 24 घंटे के अंदर तीन पुल गिरने की खबर आई। बिहार में एक के बाद एक 10 पुल ढह गए। ये पुल सीवान, सारण, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिलों में थे।ष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव  ने आरोप लगाया कि 18 जून से बिहार में 12 पुल ढह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “बिहार में 18 जून से अब तक 12 पुल ढह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  दोनों बिहार में इन घटनाओं पर चुप हैं। सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के दावों का क्या हुआ?” तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ये घटनाएं दिखाती हैं कि राज्य सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार किस तरह व्याप्त है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *