प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर बन गए हैं। PM के फॉलोअर्स का आंकड़ा 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा हो गया है।
पिछले 3 साल में मोदी को 30 मिलियन (3 करोड़) नए लोगों ने फॉलो किया। नरेंद्र मोदी ने 2009 में X (तब ट्विटर) जॉइन किया था।
मोदी ने लिखा- @X पर सौ मिलियन!
इस वाइब्रेंट मीडियम पर आकर खुश हूं और चर्चा, बहस, इनसाइट्स और लोगों के आशीर्वाद, क्रिएटिव क्रिटिसिज्म और बहुत कुछ का आनंद लेता हूं। भविष्य में भी इसी तरह के आकर्षक समय की प्रतीक्षा कर रहा हूं।