PM मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की बैठक में पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे

PM मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की बैठक में पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे

पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के मुख्यमंत्री शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में नीति आयोग के शासी परिषद की नौवीं बैठक में भाग लेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने बताया कि सभी आठ मुख्यमंत्री शनिवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में शामिल होने के लिए बंगाल CM ममता बनर्जी, असम CM हिमंता बिस्वा शर्मा, राजस्थान CM भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश CM मोहन यादव, आंध्र प्रदेश CM चंद्रबाबू नायडू और गोवा CM प्रमोद सावंत राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में पहुंच गए हैं।

7 राज्यों के मुख्य मंत्रियों ने बैठक में आने से इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *