ब्रिटेन में बच्चों पर चाकू से हमला, 2 की मौत

ब्रिटेन में बच्चों पर चाकू से हमला, 2 की मौत

ब्रिटेन में लिवरपूल के पास साउथपोर्ट में सोमवार शाम एक नाबालिग ने कई लोगों पर चाकू से हमला किया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 2 बच्चे मारे गए हैं। इसके अलावा लगभग 1 दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को चिल्ड्रन अस्पताल ले जाया गया। घायलों में अधिकतर बच्चे शामिल हैं।

यह हमला बच्चों के एक डांस वर्कशॉप में हुआ। पुलिस ने कहा कि 17 वर्षीय हमलावार लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हमले में इस्तेमाल किए चाकू को जब्त कर लिया है। हमलावर के इरादों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

नॉर्थ वेस्ट एम्बुलेंस सर्विस ने कहा कि उन्होंने चाकू से घायल आठ मरीजों का इलाज किया है और कुछ को एल्डर हे चिल्ड्रन हॉस्पिटल ले जाया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने इस घटना को ‘भयावह’ करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *