जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को फिर बादल फटा। लाहौल स्पीति की पिन वैली में कल शाम करीब 6 बजे बादल फटने से बाढ़ आ गई। इसमें एक महिला बह गई। देर शाम पुलिस ने महिला का शव बरामद किया।

इससे पहले हिमाचल में गुरुवार को 5 जगह बादल फटने से भारी तबाही आई थी। इसमें अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 46 लोग लापता हैं। इनकी तलाश के लिए NDRF, SDRF, पुलिस और होमगार्ड जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सर्च ऑपरेशन में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को बाढ़ के हालात बन गए। कोलार, तवा, बरगी समेत 9 बड़े डैम के गेट खोलने पड़े।

छत्तीसगढ़ में धमतरी का गंगरेल डैम 86 फीसदी भर गया है। शुक्रवार को सीजन में पहली बार सभी 14 गेट आधे घंटे के लिए खोल दिए गए। इस दौरान महानदी में बाढ़ से निपटने के लिए मॉक ड्रिल भी किया गया।

मौसम विभाग ने झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को आज बंद रखने के आदेश दिए हैं।गढ़वा जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *