दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राउज आईएएस स्टडी सर्किल कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश के दौरान पानी भरने से 3 छात्रों के मौत के बाद सर्वे किया गया है। इसमें दिल्ली के कुछ कोचिंग सेंटरों को छोड़कर ज्यादातर में सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई है।
दिल्ली फायर सर्विस डिपार्टमेंट को ज्यादातर कोचिंग सेंटरों में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं मिले हैं। ऐसे में करोल बाग और मुखर्जी नगर के 461 कोचिंग सेंटर सुरक्षा ऑडिट में फेल हो गए हैं। इनमें छोटे-बड़े सभी तरह के कोचिंग सेंटर शामिल हैं। फायर डिपार्टमेंट ने इन 461 कोचिंग सेंटरों को नोटिस भेजा है।