भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। चुनाव आयोग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव का ऐलान कियाा है। वहीं, हरियाणा में एक चरण में मतदान का ऐलान किया है। दोनों राज्यों में 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

