राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया है कि झारखंड के पाकुड़, दुमका, देवघर, साहिबगंज, रामपुर सहित आसपास के इलाकों में देर रात 12:40-12:41 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता की बात करे तों भूकंप की रिक्टर स्केल में 3.9 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पाकुड़ रहा। यह जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। झारखंड और बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। झारखंड के कई जिलों और बिहार के भागलपुर में सोमवार की आधी रात को भूकंप आया।