देशभर में बारिश का दौर चल रहा है। एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश हो रही है। बीते कुछ दिनों से एक बार फिर मूसलाधार बारिश होने के कारण कई राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए है। भारी बारिश के कारण कई शहर पानी में डूब गए है। सड़के जलमग्न हो गई है, पूल पानी के तेज बहाव में बह गए है। कई ऐसे गांव है जिनका आसपास के गांवों से और शहरों से संपर्क टूट गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए भारी की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, आज 22 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।