मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम

मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम

विष्णु भैया के साथ तीजा- पोला मनाने पंहुच रही हैं बहनें

रायपुर 2 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री निवास में तीजा पोरा मनाने के लिए महतारी- बहनें सजधजकर पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महतारी बहनों के साथ पोरा तिहार मनाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त के रूप में माता-बहनों को तीजा का उपहार उपहार भी देंगे।

  • इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारम्परिक खेलकूदों का होगा आयोजन*

मुख्यमंत्री सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

महिलाएं लेंगी बच्चों को अच्छा पोषण देने के लिए शपथ

मुख्यमंत्री करेंगे राष्ट्रीय पोषण माह के पोस्टर का विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *