देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव के चलते 9 सितंबर तक तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में, उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों से दूर पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। अगले दो दिनों में इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है।इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजस्थान और उत्तराखंड में शुक्रवार, 6 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *