प्रवर्तन निदेशायल ने कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में शुरू हुई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में गुरुग्राम स्थित एमटेक ऑटो लिमिटेड की 5,115 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है। एमटेक ऑटो पर सरकारी बैंकों से 27,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है। ED ने कार्रवाई में 85 संपत्तियां जब्त की हैं। सभी संपत्तियां 13 अलग-अलग राज्यों में फैली हुई हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बैंकों के धन की लॉन्ड्रिंग के आरोपी एमटेक समूह की अन्य कंपनियों में एआरजी लिमिटेड, ACIL लिमिटेड, मेटालिस्ट फोर्जिंग लिमिटेड और कैस्टेक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड शामिल हैं, जिनके प्रवर्तक अरविंद धाम हैं।