बिहार में एक बड़ रेल हादसा होते होते बच गया

बिहार में एक बड़ रेल हादसा होते होते बच गया

बिहार में एक बड़ी रेल दुर्घटना होते होते बच गई। दो कोच को जोड़ने वाली कप्लिंग अचानक टूट गई। इसके बाद मगध एक्सप्रेस दो भाग में बंट गई। इसके बाद दोनों तरफ चीख, पुकार और दहशत का माहौल पैदा हो गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। इस हादसे के कारण दानापुर-बक्सर मेन लाइन बाधित हो गई।टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन की पास घटी इस दुर्घटना की स्थिति जब यात्रियों को समझ आ गई तो फिर लोग सामान्य हुए। करीब 11 बजे हुई इस दुर्घटना के बाद यह मार्ग बाधित है। रेलवे से मिल रही जानकारी के अनुसार 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस डुमरांव स्टेशन से 10.58 बजे रवाना होकर टुड़ीगंज स्टेशन के समीप नुआंव गुमटी पहुंची। यहां एस-7 कोच की कपलिंग टूटकर ट्रेन का एक हिस्सा अलग हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *