सूरत के लालगेट इलाके में गणेश उत्सव के दौरान रविवार देर रात 6 युवकों ने पंडाल पर पथराव किया। इसके विरोध में हजारों लोगों ने सड़क पर आकर प्रोटेस्ट किया। पुलिस ने पथराव करने वाले सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पथराव की घटना का समर्थन करने वाले 27 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।
सोमवार सुबह से वहां स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस की मौजूदगी में गणेश पूजा भी की गई है। करीब एक हजार पुलिसकर्मियों को हालत संभालने के लिए तैनात किया गया है।