लेबनान के कई शहरों में 18 सितंबर को घरों, सड़कों और बाजारों में लोगों की जेब और हाथ में रखे पेजर अचानक फटने लगे। ब्लास्ट का सिलसिला करीब 1 घंटे तक लेबनान से लेकर सीरिया तक चला। धमाकों में 18 लोगों की मौत हुई, जबकि 3000 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।