प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर में दो जनसभाएं कीं। उन्होंने कटरा में कहा कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर पाकिस्तान में बहुत उत्साह है। वहां इन दोनों पार्टियों की बल्ले-बल्ले हो रही है। इनके घोषणापत्र से पड़ोसी देश बहुत खुश है।
PM ने कहा कि ये सब मिलकर जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाना चाहते हैं, लेकिन कोई भी ताकत 370 वापस नहीं ला सकती।
वहीं, शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में PM ने कहा, ‘हमने देश की संसद में कहा है कि जम्मू-कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा दिलाएंगे। भाजपा ही इसे पूरा करेगी। इसलिए मेरी आपसे अपील है कि 25 सितंबर को वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूटने चाहिए।’