देश की राजधानी दिल्ली में राजनीति में आज एक अहम बदलाव होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी आज शाम दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहीं हैं। आतिशी के साथ ही 5 कैबिनेट मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजनिवास में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आतिशी के साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे।