अमित शाह का 5 दिन में दूसरा जम्मू-कश्मीर दौरा

अमित शाह का 5 दिन में दूसरा जम्मू-कश्मीर दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। राज्य में चुनाव प्रचार के लिए वे आज 5 जनसभाएं करेंगे। वे सबसे पहले सुबह मेंढर जिले में मेंढर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे इसके बाद पूंछ, थानामंडी, राजौरी और अखनूर में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

अमित शाह का 5 दिन में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले 16 सितंबर को उन्होंने पाड्डर नागसेनी, किश्तवाड़ और रामबन ​​में जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुए विकास और केंद्र सरकार की योजनाओं का यहां के लोगों को मिले लाभ गिनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *