मोदी का नाम भूले बाइडेन: कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम में स्पीच के बाद पूछा- अब किसे बुलाऊं

मोदी का नाम भूले बाइडेन: कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम में स्पीच के बाद पूछा- अब किसे बुलाऊं

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शनिवार को डेलावेयर में क्वाड समिट के बाद एक कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम भूल गए। इस दौरान स्टेज पर PM मोदी, ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज और जापानी PM फुमियो किशिदा भी मौजूद थे।

सर्वाइकल कैंसर से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद बाइडेन, PM मोदी को स्टेज पर आमंत्रित करने के लिए उनका नाम पुकारने वाले थे, लेकिन इस मौके पर वे उनका नाम ही भूल गए। वे करीब 5 सेकेंड तक मोदी का नाम याद करने की कोशिश करते रहे।

याद न आने पर बाइडेन ने खुद ही वहां खड़े अफसर से चिल्लाकर पूछा कि आगे किसे बुलाया जाना है? इसके बाद वहां मौजूद एक अफसर PM मोदी की तरफ इशारा करते हैं। इस पर मोदी कुर्सी से उठ जाते हैं। इसके बाद एक स्टाफ उन्हें मंच पर बुलाता है। फिर मोदी बाइडेन के पास जाकर उनसे हाथ मिलाते हैं। इस दौरान दोनों ही नेता मुस्कुराते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *