कॉन्कोर्ड ड्रेसाज नेशनल इंडिविजुअल फ्री स्टाइल 2024 में खेल अकादमी के घुड़सवार खिलाड़ियों ने जीते 04 पदक

कॉन्कोर्ड ड्रेसाज नेशनल इंडिविजुअल फ्री स्टाइल 2024 का आयोजन 20 से 23 सितंबर तक बैंगलौर में किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य घुड़सवार अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक अपने नाम किये।

खिलाड़ी का नामघोड़े का नामइवेन्टस्कोर (प्रतिशत में)पदक
राजू सिंहएस्ट्रेड माता कालीएलीमेन्ट्री ड्रेसाज व्यक्तिगत फ्री इस्टाइल़ टेस्ट68.73रजत
भोलू परमारएस्ट्रेड रॉकटीर 57.19कांस्य
फराज खानएस्ट्रेड जावा डब्ल्यूनॉवाइस ड्रेसाज व्यक्तिगत फ्री इस्टाइल टेस्ट70.23स्वर्ण
राजू सिंहएस्ट्रेड माविलन 66.56कांस्य

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये बधाई दी है। खेल अकादमी के सभी खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *