देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कानपुर में पांडू नदी का पानी 13 गांवों में घुस गया है।असम के गुवाहाटी में हीटवेव के चलते 4 दिन तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। यहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है।देश में मानसून अंतिम चरण में पहुंच गया है। राजस्थान के ‎अनूपगढ़, बीकानेर, जोधपुर और गुजरात के भुज और द्वारका से मानसून लौटना शुरू हो गया है। इन इलाकों में 15 दिन से बारिश नहीं‎ हुई है।चेरापूंजी ‎में पहली बार तापमान 33.1 डिग्री ‎से ज्यादा है, जो औसत 23 डिग्री ‎‎रहता था। यहां मानसून के चार‎ महीनों में 11 हजार मिमी बारिश ‎‎रिकॉर्ड होती थी, जो घटकर 9712 ‎‎मिमी पर आ गई है। हर साल 27 ‎‎मिमी बारिश घट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *