मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। तेज बारिश से एक बार फिर प्रदेश तरबतर होगा। मौसम विभाग ने आज जबलपुर समेत 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। आइए जानें गुरुवार मध्य प्रदेश के जबलपुर के अलावा किन-किन इलाकों के मौसम का क्या हाल रहेगा।मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश के बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और सागर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।