प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जन सुराज पार्टी को लांच किया

प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जन सुराज पार्टी को लांच किया

 बिहार में एक और नई पार्टी ने दस्तक दे दी है। दरअसल, प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जन सुराज पार्टी को लांच कर दिया है। बुधवार को पटना के वेटरनरी ग्राउंड में प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी को लांच कर दिया है। बता दें कि प्रशांत किशोर पिछले दो साल से जन सुराज अभियान के तहत राज्यभर में पदयात्रा निकाल रहे थे। अब उन्होंने अपने संगठन को राजनीतिक दल में बदल लिया है। इस दौरान पीके ने जय बिहार का लोगों से नारा भी लगवाया। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों को जय बिहार इतनी जोर से बोलना है कि कोई आपको और आपके बच्चों को बिहारी न कहे और यह एक गाली जैसा ना लगे। आपकी आवाज दिल्ली और बंगाल तक पहुंचनी चाहिए। जहां पर बिहार के छात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *