पूरे देश से मॉनसून जल्द ही विदा लेने वाला है। इसका असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की धूप निकल रही है। इस वजह से इन सभी राज्यों का पारा काफी बढ़ गया है। कल की तरह दिन के समय लोगों को गर्मी से परेशानी होगी। साथ ही उमस से भरा रहेगा। IMD ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी करते हुए आज से अगले 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली-NCR में आज भी धूप खिलने का पूर्वानुमान जारी किया है।IMD के मताबिक आज मौसम साफ रहेगा। दोपहर के समय लोग तापमान बढ़ने की वजह से गर्मी का अहसास करेंगे। हालांकि कल से 7 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में दो अक्टूबर को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। बिहार सहित पूर्वी UP में बारिश की संभावना बनी हुई है।