हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूरे प्रदेश में 20,632 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां मतदान होगा। 8 अक्टबूर को मतगणना होगी।चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए 29,462 पुलिसकर्मियों, 21,196 होमगार्ड जवानों और 10,403 SPO को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, 225 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां भी चुनावी सुरक्षा में तैनात की गई हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि मतदान प्रक्रिया सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।