भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपना 92वां स्थापना दिवस मनाने वाली है। इससे पहले 6 अक्टूबर को चेन्नई के मरीना बीच पर एयर शो जारी है। इस शो में राफेल, सूर्यकिरण और सारंग समेत 72 एयरक्राफ्ट करतब दिखा रहे हैं। 4 अक्टूबर को एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल भी की गई।