रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ

रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ

 दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत देश के तमाम बड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि रतन टाटा का औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उदारीकरण के दौर में समूह को उसके हिसाब से ढाला। रतन टाटा का वर्ली श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ ।अंतिम दर्शन के बाद वर्ली स्थित श्मशान पर रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया गया है। रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *