त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी समस्या (हाइड्रोलिक विफलता) आ गई और इसे त्रिची एयरपोर्ट पर उतरने से पहले ईंधन कम करने के लिए हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाना पड़ा। हालांकि, अब फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवा ली गई है।फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग से पहले एयरपोर्ट पर 20 से अधिक एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियां एयरपोर्ट पर मौके पर पहुंचीं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई बड़ी दुर्घटना न हो।