दुबई-जयपुर सहित 45 फ्लाइटों को बम की धमकी

दुबई-जयपुर सहित 45 फ्लाइटों को बम की धमकी

सोशल मीडिया पर देशी-विदेशी एयरलाइंस की उड़ानों में बम रखने वाली धमकियों का सिलसिला शनिवार को भी बरकरार रहा। इसके कारण पिछले 24 घंटों में दुबई से जयपुर, दिल्ली- इस्तांबुल सहित 45 से ज्यादा उ़ड़ानें प्रभावित हुईं। हालांकि किसी विमान की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पिछले छह दिन में 70 से ज्यादा उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया, विस्तारा, इंडिगो अमरीकन एयरलाइंस, जेट ब्ल्यू और एयर न्यूजीलैंड शामिल हैं।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री और ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी से डिटेल रिपोर्ट मांगी है। CISF, NIA और IB को भी रिपोर्ट देने को कहा गया है। वहीं, देर शाम केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने DGCA प्रमुख विक्रम देव दत्त को पद से हटाते हुए कोयला मंत्रालय में सचिव बना दिया। इस बदलाव को धमकी वाले मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *