बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया

बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के उरी सेक्टर में शनिवार देर रात सुरक्षाबलों ने सीमापार से घुसपैठ कर रहे एक आतंकी को मार गिराया। घटना कमालकोट इलाके की है। सुरक्षाबल अन्य आतंकियों को ढूंढने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं।

इससे पहले पुंछ में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 ग्रेनेड और 1 पिस्तौल भी बरामद की गई है। सेना के अधिकारियों ने बताया ये दोनों जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स नाम के संगठन से जुड़े हाइब्रिड आंतकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *