बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की देर रात करीब 2 बजे ओडिशा के तट से टकराएगा

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की देर रात करीब 2 बजे ओडिशा के तट से टकराएगा

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की देर रात करीब 2 बजे ओडिशा के तट से टकराएगा। इसका असर पश्चिम बंगाल पर भी होगा। तटीय इलाकों (धामरा) में इस वक्त 70kmph की रफ्तार से हवा चल रही है।

भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक तूफान ओडिशा में भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास लैंड करेगा। इसकी लैंडफॉल प्रोसेस 5 घंटे चलेगी और यह 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा।ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के गंभीर प्रभाव की आशंका है। ऐसे में भारतीय नौसेना मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान चलाने की तैयारी कर चुकी है। पूर्वी नौसेना कमान ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में नौसेना के प्रभारी अधिकारियों के साथ समन्वय में यह आपदा प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय किया है। समुद्र से भी राहत प्रयासों के लिए, पूर्वी बेड़े के दो जहाज आपूर्ति, बचाव और गोताखोर टीमों के साथ तैनात किए गए हैं। भारतीय नौसेना स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है और हाई अलर्ट पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *