25 अक्टूबर को सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,270 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 280 अंक की गिरावट है, ये 24,120 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंट्रल बैंक, पीएनबी और कैनरा बैंक के शेयर 5% नीचे सरकारी बैंकों के शेयरों का इंडेक्स सबसे ज्यादा 3.34% गिरा है। सेंट्रल बैंक, पीएनबी और कैनरा बैंक के शेयरों में 5% की गिरावट है। मेटल और ऑटो इंडेक्स में भी करीब 3% की गिरावट है। रियल्टी और मेटल इंडेक्स करीब 2.5% नीचे हैं।