सर्दियों के आते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या फिर से बढ़ने लगी है। रविवार को यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहा, जिसके कारण सुबह आकाश में धुंध की चादर देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 352 रहा। वहीं, दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 216, गुरुग्राम में 233 गाजियाबाद में 375, ग्रेटर नोएडा में 346 और नोएडा में 320 अंक रहा।दिल्ली के चार इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 के ऊपर पहुंच गया है। जिसमें आनंद विहार में 405, जहांगीरपुरी में 408, नेहरू नगर में 405, विवेक विहार में 403 अंक बना हुआ है। वहीं इसके अलावा दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच बना हुआ रहा। जिसमें अलीपुर में 400, अशोक विहार में 384, आया नगर में 329, बवाना में 398, चांदनी चौक में 318, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 346 और डीटीयू में 318 रहा।