स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के उन्नत संस्करण तेजस मार्क-1 ए के लिए इंजन की आपूर्ति में दो वर्ष की देरी होने पर अमरीकी कंपनी जीई को अनुबंध की शर्तों के मुताबिक जुर्माना भरना होगा। जीई को तेजस मार्क-1 ए के लिए इंजनों की आपूर्ति मार्च 2023 में करनी थी, लेकिन जीई ने अब इन इंजनों की आपूर्ति अगले वर्ष अप्रेल से करने की बात कही है।सूत्रों के मुतबिक समय पर इंजन की आपूर्ति नहीं होने पर भारत ने अनुबंध की शर्तों के अनुरूप जीई के खिलाफ जुर्माना लगा दिया है। उन्होंंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अलग-अलग समय पर अमरीकी यात्रा के दौरान यह मामला उठा चुके हैं।
सूत्रों ने कहा कि इंजन की आपूर्ति नहीं मिलने के पीछे कोई दबाव की राजनीति या अन्य कारण नहीं है, बल्कि पूरी तरह से तकनीकी कारणों से नहीं हो पा रही है। इन इंजनों के लिए दक्षिण कोरिया से मिलने वाले उपकरणों का अभाव बताया जा रहा है।