दीपावली और छठ के पर्व को लेकर भारतीय रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस बीच उत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने भारतीय रेलवे द्वारा किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी दी। सीपीआरओ ने कहा कि पिछली बार जो इंतजाम थे, उससे सीखते हुए हमारा अनुभव काम आया है। उत्तर रेलवे ने इस बार पिछले साल की तुलना में कहीं ज्यादा व्यापक और बेहतर इंतजाम किए हैं। स्पेशल ट्रेन की बात करें तो पिछले साल एक हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाई थी, लेकिन इस बार 3,500 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा डिमांड पर कुछ और ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।