बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक सरकार और वक्फ बोर्ड पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 15-20 दिनों में कर्नाटक के कई जिलों में किसानों की हजारों एकड़ जमीन को बिना किसी नोटिस या सुनवाई के वक्फ बोर्ड ने अपने नाम पर बदल दिया है। सरकार ने इस प्रक्रिया में हर प्रकार का समर्थन भी दिया है। पिछले करीब एक सप्ताह से अधिक समय से कर्नाटक में इस मामले को लेकर 10 से अधिक जिलों में लगातार प्रदर्शन हो रहा है और हजारों संख्या में किसान वक्फ बोर्ड के खिलाफ इस आंदोलन में अनशन पर बैठे हैं। बीजेपी सांसद ने कहा इन सभी किसानों की मांग थी कि जेपीसी अध्यक्ष से मिलना है और अपनी पिटिशन को दर्ज करना है। ताकि उनकी शिकायत जेपीसी के संज्ञान में आए। मैंने एक हफ्ते पहले इस मुद्दे के संबंध में जेपीसी अध्यक्ष को एक पत्र लिखा था और उनसे निवेदन किया था कि वो कर्नाटक आए और जिलों का दौरा करें। किसानों के साथ बातचीत करें। इस मामले को जमीनी स्तर से ठीक से समझकर जेपीसी के समक्ष रखे। चेरयमैन ने इस पत्र को स्वीकार कर लिया है और 7 नवंबर को हुबली और बीजापुर का दौरा करने का फैसला किया है।