जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सेना के तीन पैरा कमांडो घायल हो गए। साथ ही 2 पैरा स्पेशल फोर्स के राकेश कुमार शहीद हो गए। बाकी घायल जवानों का इलाज उधमपुर के अस्पताल चल रहा है। श्रीनगर जिले में आतंकवादियों की तलाश में अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ के चास इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में 3 पैरा कमांडो घायल हो गए। और एक जवान शहीद हो गया है। एक अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। खबर लिखे जाने तक चास इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी था।