भारत की तीसरी बड़ी एयरलाइन विस्तारा आज यानी 11 नवंबर को अपनी आखिरी फ्लाइट का संचालन करेगी। 12 नवंबर से विस्तारा के सभी फ्लाइट्स का ऑपरेशन एअर इंडिया करेगी। इसके लिए टिकट की बुकिंग भी एअर इंडिया के वेबसाइट से होगी।
विस्तारा एअर इंडिया और सिंगापुर एयरलाइन की जॉइंट वेंचर है। इसमें सिंगापुर एयरलाइन की 49% हिस्सेदारी है। अब दोनों का मर्जर हो गया है। इसके लिए नवंबर 2022 में डील साइन हुई थी। भारतीय रेगुलेटर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया की ओर से इसे सितंबर 2023 में मंजूरी मिली थी।