उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत

 उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत

 झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शिशु वार्ड के SNCU में आग लगने से 10 नवजात जिंदा बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। शुक्रवार की रात पूरे कैंपस में चीख पुकार मच गई। जहां नवजात बच्चों को भर्ती किया गया था, वह पूरे तरीके से जल गया। मशीनें मलबे में तब्दील हो गई थी। एक-एक करके बच्चों के शव बाहर निकाले गए। बताया जा रहा है कि जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 55 नवजात भर्ती थे। 45 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया गया। उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *