भारतीय मौसम विभाग ने 25, 26 और 27 नवंबर को दक्षिणी तमिलनाडु, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, 24 नवंबर तक निकोबार द्वीप समूह और 26 और 27 नवंबर को रायलसीमा में भी भारी बारिश का अनुमान है।IMD की नवीनतम जानकारी के अनुसार, आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, और मेघालय में 22 नवंबर को ओलावृष्टि की भी संभावना है।IMD ने 22 नवंबर की देर रात से 24 नवंबर की सुबह तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की स्थिति की भविष्यवाणी की है। हिमाचल प्रदेश में 23 से 26 नवंबर तक रात और सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है। इस सप्ताहांत के दौरान उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति देखने को मिल सकती है।