उत्तर भारत में ठंड शुरू हो गई है। यूपी-बिहार समेत देश के 5 राज्यों में कोहरा छाया हुआ है। मध्य प्रदेश के भोपाल में शनिवार रात का टेंपरेचर 8 डिग्री तक पहुंच गया।कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले दो दिनों में बर्फबारी हो सकती है।
फेंगल तूफान से आज भी पुडुचेरी में भारी बारिश होगी। IMD के मुताबिक 30 नवंबर को लैंडफॉल के बाद फेंगल यहीं रुका हुआ है, लेकिन अगले तीन घंटों में धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। अब तक 46cm से ज्यादा बारिश हुई है। तमिलनाडु में भी बारिश का दौर जारी है।
वहीं राजधानी दिल्ली में AQI 375 रिकॉर्ड हुआ। यह अब भी बहुत खराब कैटेगरी में है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 2 दिसंबर तक GRAP-4 के प्रतिबंध जारी रहेगा।