दोनों सदन 3 दिसंबर तक स्थगित

दोनों सदन 3 दिसंबर तक स्थगित

संसद के शीतकालीन सत्र में लगातार पांचवें दिन भी हंगामा हुआ। विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन में अडाणी और संभल मुद्दा उठाया। विपक्षी नेताओं ने वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाए।

सोमवार को लोकसभा में सिर्फ 14 मिनट और राज्यसभा में करीब 15 मिनट ही कार्यवाही चल सकी। इससे पहले चार दिनों के अंदर चार बैठकों में दोनों सदनों में कुल 40 मिनट ही कार्यवाही हो सकी थी। PM मोदी आज शाम 4 बजे संसद लाइब्रेरी के बालयोगी ऑडिटोरियम में ‘साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखेंगे। यह गोधरा कांड और उसके बाद हुए गुजरात दंगों पर आधारित है। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *