भारतीय रेलवे की ई-टिकटिंग सेवा प्रदान करने वाली आईआरसीटीसी की वेबसाइट सोमवार को अचानक ठप हो गई

भारतीय रेलवे की ई-टिकटिंग सेवा प्रदान करने वाली आईआरसीटीसी की वेबसाइट सोमवार को अचानक ठप हो गई

भारतीय रेलवे की ई-टिकटिंग सेवा प्रदान करने वाली आईआरसीटीसी की वेबसाइट सोमवार को अचानक ठप हो गई। इससे देशभर में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तत्काल टिकट बुकिंग के लिए वेबसाइट के बंद होने की वजह से यात्रियों में नाराजगी है। बड़ी संख्या में लोग बुकिंग नहीं कर पाए रहे तो कई यात्री बुकिंग कैंसल नहीं कर पा रहे है। लंबे वक्त तक वेबसाइट पर डाउनटाइम का मेसेज दिखता रहा। में​टनेंस कार्य की वजह से आईआरसीटीसी की सेवाएं बाधित रही। हालांकि अब ऐप और वेबसाइट ठीक से काम कर रही है।सोमवार सुबह जब एसी क्लास के तत्काल टिकट बुकिंग के समय आईआरसीटीसी की वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर पा रही थी। वेबसाइट पर लॉगिन करने पर “डाउनटाइम” का मैसेज आ रहा है। बताया गया कि ई-टिकटिंग सेवा मेंटेनेंस के कारण कुछ समय के लिए सेवा को बंद रखा गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट का ठप होना यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना ने रेलवे प्रशासन और आईआरसीटीसी की सेवाओं पर सवाल खड़े किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *