देश में मौसम का हाल

देश में मौसम का हाल

मंगलवार को बर्फीली हवाओं के असर से सौराष्ट्र, कच्छ, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में शीतलहर चल रही है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में घना कोहरा छाया हुआ है।

सोमवार को श्रीनगर में इस मौसम का सबसे कम तापमान -5.4°दर्ज किया गया, जबकि सोनमर्ग -9.7°के साथ सबसे ठंडा रहा। गुलमर्ग में पारा -9.0° सेल्सियस दर्ज किया गया।इधर दक्षिण भारत में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में आज तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *