विशेष जांच दल की छह सदस्यीय टीम शनिवार सुबह मंदिर की रसोई का निरीक्षण करने के लिए आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगवान श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची। तिरुमाला ‘लड्डू’ विवाद की जांच कर रही SIT टीम ने मंदिर के विभिन्न खंडों में निरीक्षण किया। जांच दल ने मंदिर की रसोई की भी जांच की जहां पवित्र तिरुमाला श्रीवारी लड्डू प्रसादम बनाया जाता है। उन्होंने संबंधित रिकॉर्ड की जांच करते हुए प्रयोगशाला का भी जायजा लिया जहां ‘लड्डुओं’ के गुणवत्ता परीक्षण किए जाते हैं। एसआईटी टीम ने आटा मिल में भी निरीक्षण किया।