राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में हवा जहरीली होकर फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता बिगड़ने के कारण पूरे दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 प्रतिबंध फिर से लागू कर दिया गया है। राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को रात 9 बजे 399 पर पहुंच गया और 10 बजे 400 के पार चला गया। वायु गुणवत्ता ‘गंभीर+’ श्रेणी में पहुंच जाने की वजह से आपातकालीन बैठक में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण को फिर से लागू करने का निर्णय लिया है।