छत्तीसगढ़ में मौसम में परिवर्तन हो सकता है : जानें IMD का लेटेस्‍ट अपडेट

छत्तीसगढ़ में मौसम में परिवर्तन हो सकता है : जानें IMD का लेटेस्‍ट अपडेट

छत्तीसगढ़ के रायपुर और अन्य जिलों में अगले तीन दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। राजधानी में पारा चढ़ने से ठंड में मामूली कमी आई है। बुधवार को रात का तापमान 12.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से ज्यादा है। प्रदेश के उत्तरी भाग में शीतलहर चल रही है। जबकि दुर्ग में शीतलहर जैसे हालात हैं।मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। 19 व 20 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। पश्चिम बंगाल में एक लो प्रेशर क्षेत्र का निर्माण हुआ है, जिसका प्रभाव तमिलनाडु पर देखने को मिलेगा। राजधानी में भी गुरुवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

सोमवार को राजधानी में शीतलहर चलने के बाद सर्दी कुछ कम हो गई है। दिसंबर के दौरान शीतलहर ने सबको चौंकाया। सोमवार को पारा 9.8 डिग्री पर रहा था। पिछले दो दिन में पारा 2.6 डिग्री चढ़ चुका है। इससे शीतलहर में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। पश्चिम विक्षोभ व द्रोणिका के असर से भी नम हवा आ रही है, इसलिए तापमान बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *